प्रधान पति की नदी में नहाते समय डूबने से मौत, चार अन्य साथी

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट कोसी नदी नहाते समय प्रधान पति की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते लोग नदी की तरफ भागे। वह पुल के पास नहा रहे थे। जानकारी के अनुसार ग्राम हल्सों कोरड की प्रधान रेनू आर्या के पति दीप चंद्र 32 की कोसी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दीप को नदी से बाहर निकालकर तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे हल्सों कोरड निवासी दीप चंद्र अपने साले और चार अन्य साथियों के साथ पुल के पास कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे । बेतालघाट पुल के पास नहाते समय दीप नदी में डूब गए इस पर साथियों ने हल्ला मचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दीप को नदी से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं प्रधान के पति की मौत की खबर के बाद अन्य प्रधान और जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की छह साल की बेटी और एक साल का बेटा है ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page