युवक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को युवक-युवती पर कुछ युवाओं ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक- युवती घायल हो गए। गंभीर हालत में युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हमलावरों में एक लड़की का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वार्ड नंबर 13 कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा निवासी बच्ची देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे उनका 18 वर्षीय बेटा आनंदपुरी फेज दो मुखानी निवासी महिला मित्र को लेने काठगोदाम गया था। आरोप है कि दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक कैफे के सामने थे। इस दौरान उनके दोस्तों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक के बाद एक हमले में युवक को लहूलुहान कर दिया। उसकी महिला दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी बेहोश हो गई। आरोपी कार, ऑटो और बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो पाते, इससे पहले ही दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक के पेट पर दो वार किए गए हैं। जबकि हाथ में भी चोट आई है। काठगोदाम कोतवाली के प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला पुराना विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पूछताछ में हमला करने वाले एवं घायल युवक पहले दोस्त रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page