जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत सूखा जंगल रेंज में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका एक युवक का शव देखा। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पट्टी पटवारी सागर बधानी को दी गई। सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया।
वही पट्टी पटवारी सागर बधानी ने बताया कि मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी मोनिका को भी दी गई। उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी को मौके पर भेजा गया, जहां शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page