दुःखद::प्रियांशु का शव मिला, घर मे कहकर गया था ड्रॉइंग का सामान लेने जा रहा हुँ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। रविवार शाम गौला नदी में छलांग लगाने वाले किशोर का शव सोमवार सुबह लंबी तलाश के बाद एसडीआरएफ ने नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, हाथीखाल, मोतीनगर (बरेली रोड) निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान खरीदने जा रहा है। परिजनों के मुताबिक घर में किसी तरह का विवाद, डांट-फटकार या मानसिक तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। इसलिए परिवार भी इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध है

यह भी पढ़ें 👉  हकीम के पास इलाज के लिए गई महिला की मौत

बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद प्रियांशु सीधे बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित गौला पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुछ देर तक पुल पर अकेले टहलता रहा। इसी दौरान वह पुल की रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, उसने नदी में छलांग लगा दी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page