युवक की लाश ओखलढूंगा के गधेरे में मिली

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता निवासी युवक की लाश ओखलढूंगा के गधेरे में मिली है। डाक विभाग में लिपिक युवक रुद्रपुर में तैनात था। मौके से विषाक्त की पुड़िया पुलिस को मिली है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है।

बिंदुखत्ता निवासी 23 वर्षीय प्रवीण आर्य पुत्र चंद्रबल्लभ 25 दिसंबर से अपनी बहन के घर कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा, काठगोदाम आकर रह रहा था। प्रवीण ने विभाग से छुट्टी ली हुई थी। सोमवार दोपहर प्रवीण घर से बिना बताए बाइक लेकर निकला। देररात तक नहीं लौटने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो मोबाइल की लोकेशन ओखलढूंगा के पास मिली। मंगलवार सुबह गधेरे में शव मिला। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page