सेनिटोरियम पाडली बाईपास मार्ग का डीडीओ तथा ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- सेनिटोरियम पाडली बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण सोमवार को डीडीओ गोपाल गोस्वामी और ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। वही निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग निर्माण के चलते उनके पारंपरिक रास्ते बाधित हुए हैं और कई जगहों पर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जिसमें सड़क के मलवे से उनके खेत खराब हो चुके है। जिससे आजीविका पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
वही जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि बाईपास मार्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
वही ग्राम प्रधान किशोर ढौला ने सुझाव दिया कि वीकेंड के दौरान रातीघाट दुनिखाल मोटर मार्ग को सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाए। उनका कहना था कि इससे कैंची धाम में लगने वाले जाम के दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को भी मुख्य मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

इस दौरान डीडीओ गोपाल गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, खण्ड विकास अधिकारी पंकज जोशी, ग्राम प्रधान किशोर ढैला, पान सिंह, रविनंदन, पीयूष इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page