मुकदमे में कमज़ोर विवेचना पर दरोगा निलंबित

ख़बर शेयर करें

तल्लीताल क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में कमजोर विवेचना पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

25 दिसंबर की रात को आलूखेत निवासी संदीप सोनकर घर लौट रहा था। मामले के अनुसार तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप उसका स्थानीय कारोबारी से झगड़ा हो गया। युवक के पिता की तहरीर के बाद तल्लीताल पुलिस ने मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर, युवक को उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इस मामले में परिजनों ने तल्लीताल पुलिस पर मामले को कमजोर बनाने वाली धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे से शिकायत की। आईजी ने मामले की विवेचना कर रहे दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली सेनिटोरियम बाईपास में डेढ़ घंटे जाम में फंसे विधायक बंशीधर भगत

आईजी ने बताया कि विवेचक ने पीड़त को आई चोटों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों व सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर धाराओं में बढ़ोतरी नहीं की। पीड़ित को गंभीर चोटें हैं, जिससे वह अस्पताल में भर्ती है। कमजोर विवेचना पर तल्लीताल थाने में तैनात दरोगा श्याम सिंह बोरा को निलंबित किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page