भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूम धाम से मनाया डाक्टर्स डे

ख़बर शेयर करें

भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डॉक्टर्स डे धूम धाम से मनाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ अरीता सक्सेना ने चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। केक काटकर एक दूसरे की शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यक्रम में लोगो ने डॉक्टर को भगवान का रूप कहा। साथ ही कोरोना काल मे भगवान से पहले लोगो की जान बचाने के लिए खड़े रहे डॉक्टरों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अस्पताल पहुँचे मरीजो ने कहा कि दिखने वाला भगवान डॉक्टर ही है। अपने परिवार को पीछे कर हमेशा मरीजों के लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने भगवान से डॉक्टरों की खुशहाली के लिए प्राथना की। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ अरीता सक्सेना, डॉ रमेश कुमार, डॉ लिलि उप्रेती, डॉ दिनेश चन्दोला, फार्मेसिस्ट सी एम जोशी, पंकज भट्ट, तरुण कुमार, अनूप लोहनी, पुष्पा देवी, नीरज मेहरा कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page