भवाली में ईद शांतिपूर्ण मनाने को सीओ ने ली बैठक

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में आगामी ईद को शांतिपूर्ण मनाने के लिए कोतवाली में सीओ प्रमोद कुमार साह की अध्यक्षता में नगर पॉलिका, व्यापार मंडल, विद्युत विभाग, जल संस्थान, मस्जिद प्रमुखों की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्व मनाने के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। साथ ही जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए चर्चा की गई। नगर में पानी, बिजली, की समस्याओं पर अधिकारियों से जल्द निदान करने को कहा गया। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खालिद, कोतवाल डी आर वर्मा, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, नरेश पाण्डे, सूरज मेहरा, बच्ची सिंह बिष्ट, दीवान सिंह निगलटिया, पंकज जोशी, पंकज कुमार, एल डी पालीवाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, दयाल आर्या, सद्दा मिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page