अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर 6 जनवरी को नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च

ख़बर शेयर करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर 6 जनवरी को नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च
भवाली।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच तथा वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगामी 6 जनवरी को नैनीताल में कांग्रेस कैंडल मार्च निकालेगी। यह कैंडल मार्च नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्या के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार को पूर्व विधायक संजीव आर्य के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधानसभा प्रभारी भुवन तिवारी ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और इसी क्रम में 6 जनवरी को नैनीताल में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा।
भुवन तिवारी ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार पर सीबीआई जांच कराने तथा मामले में संलिप्त वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाया जाएगा। यह कैंडल मार्च मल्लीताल से तल्लीताल तक निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों के शामिल होंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page