राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस मनाया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उनके जीवन और राजनीतिक योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुजान सिंह रजवार, एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र आर्य, मोहन आजाद, शेर सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र, राहुल पांडे, शांति तिवारी, मंजू जोशी, निशा बिष्ट, सुमन आर्या, मीना बिष्ट, कुमारी रचना, गीता देवी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग::डामरीकरण के चलते पांच घंटे बंद रहेगा धानाचूली मार्ग, वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page