भवाली में न्याय यात्रा के पहुंचने को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, तैयारियों पर किया मंथन

ख़बर शेयर करें

– नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव

भवाली। उत्तराखंड न्याय यात्रा के गुरुवार को भवाली पहुंचने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नैनीताल रोड स्थित बैठक में नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में न्याय यात्रा के भवाली पहुंचने पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जुटने की बात कही। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत तथा आयोजन को लेकर अपने-अपने विचार रखे। सभी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा के भवाली पहुंचने के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया। बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों सहित नगर के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, सुजान सिंह रजवार, पुष्पेश पांडे, लोकेश जोशी, केशव आर्य, कमलेश बिष्ट, रचना आर्य, जिशांत कुमार, शीलू कुमार, उषा कन्नौजिया और हरेंद्र आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  2500 से अधिक शव यात्राओं में दिया साथ, लावारिस शवों का भी किया अंतिम संस्कार, 89 वर्ष की आयु में मोहन सिंह कैड़ा का निधन, भवाली में शोक की लहर

You cannot copy content of this page