भवाली। रामगढ़ विकास संघर्ष समिति ने पिछले दिनों नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सीएम को कहा था कि 2016 में स्वीकृत रामगढ़ उप-तहसील खोलने, हरिनगर की भूमि पर मालिकाना हक देने, जल जीवन मिशन कार्य की गुणवत्ता की जांच कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, दैवीय आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने आदि की मांग की थी। साथ ही समिति सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी से समस्याओं का समाधान न होने पर आठ अप्रैल से प्रदर्शन को चेताया था। लेकिन वार्ता के बाद प्रदर्शन स्थगित किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अग्रवाल व अन्य विभगीय अधिकारियों के साथ समिति की बैठक हुई। जिसमे 15 दिन के अंदर उप तहसील रामगढ़ का संचालन कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नही होने पर कांग्रेसी नेता गणेश आर्या, देवेंद्र मेर, पुष्कर नयाल प्रकाश प्रेम पथिक ने कहा है कि अगर एक हफ्ते में कार्रवाई नही हुई तो रामगढ़ ब्लॉक में पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें