भवाली में कांग्रेस ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में एस्मा लागू करने पर घोड़ाखाल तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एम्सा एक्ट लागू कर अपनी जरूरी न्यायोचित मांगो के लिए धरना दे रहे उपनल व अन्य संगठनों के कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार के इस हिटलर शाही कर रही है। धामी सरकार होश में आओ, धामी सरकार मुरादाबाद, भाजपा सरकार हटाओ देश बचाओ, उपनल कर्मी को परमानेंट करो आदि नारे लगाए गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, अफसर अली, शांति तिवारी, जया कपिल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page