कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी भुवन तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बताई समस्या

ख़बर शेयर करें

भवाली। बेतालघाट ब्लॉक प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भवाली में अग्निकांड के बाद प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा नही मिल पाया है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि में हमेशा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूँ, जल्द दौरा कर राहत दी जाएगी। कहा कि में आश्वासन नही देता। जल्द सभी की मदद की जाएगी। वही प्रभारी भुवन तिवारी ने कैंची क्षेत्र व आस पास लगने वाले भीषण जाम से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page