कैंची धाम के पास सफाई अभियान चलाकर निकाली स्वच्छता रैली

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामगढ़, एनडीआरएफ व विभिन्न स्कूलों के छात्र छत्राओं स्काउट एनसीसी कैडेटों ने कैंची धाम के पास व्रहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 240 किलो कूड़ा निकालकर निस्तारण किया गया। “एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” सफॉई अभियान चलाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही रैली निकालकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाराष्ट्र से आये पर्यटको ने भी अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी, वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी, कैलाश चन्द्र लोहनी, पंकज जोशी, गौरव सिंह नेगी, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, गोपाल चन्द्र, नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश, दीपक चन्द्र आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page