बच्चे को फ्रिज का करेंट लगने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में घर के अंदर खेल रहे एक साल के बच्चे को फ्रिज से करंट लग गया। हादसे के बाद अस्पताल लाने तक मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है।

पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर, टनकपुर रोड राजपुरा निवासी शुभहान का एक साल का बेटा हस्सान गुरुवार को घर के भीतर बॉल से खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच बॉल फ्रिज के नीचे अटक गई। हस्सान ने बॉल लेने के लिए फ्रिज के नीचे जैसे ही हाथ डाला, उसे जोरदार करंट का झटका लग गया। शोर सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो हस्सान बेहोश पड़ा था। उसे तत्काल बेस अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां बच्चे को गोद में लिए अस्पताल में काफी देर तक रोती रही।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

परिजन नहीं कराना चाहते पोस्टमार्टम : पड़ोसी और रिश्तेदारों ने उसे ढांढस बंधाया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। जिस कारण उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है। बताया कि प्रथम दृष्टया अर्थिंग के चलते फ्रिज में करंट दौड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page