अल्मोड़ा से बरेली जा रही कार बीच सड़क पलटी एक की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। अल्मोड़ा से बरेली की ओर जा रही एक XUV 700 कार बुधवार शाम अल्मोड़ा हाइवे में पाडली के बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालात गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7:15 बजे XUV 700 कार संख्या यूपी 25 EM 2348 अचानक सड़क पर पलट गई। वाहन में चालक/स्वामी मयंक पटेल पुत्र राम बाबू निवासी केशवपुर, बरेली, सुरेन्द्र पटेल, कमल पटेल तथा रविन्द्र पटेल सवार थे। घायल रविन्द्र को निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। लेकिन रविन्द्र पटेल (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाथू लाल निवासी ग्रीन पार्क, पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page