खाई में गिरी कार दो लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

थल रोड पर शुक्रवार रात एक कार खाई में जा गिरी। पास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कर एक घायल को तो बचा लिया, पर कार सवार दो अन्य युवकों का पता नहीं चला। दोनों रातभर खाई में पड़े रहे। शनिवार सुबह पुलिस ने फिर खोजबीन की तो दोनों मृत मिले।

पिथौरागढ़ के पंडा निवासी 34 वर्षीय संजय कुमार पुत्र प्रेम राम का घोड़ों का कारोबार है। उनके यहां सातशिलिंग का 33 वर्षीय हयात सिंह पुत्र लक्ष्मण काम करता था। शुक्रवार को दोनों हुड़ेती निवासी 32 वर्षीय सुंदर राम पुत्र नरोत्तम प्रसाद की कार से घोड़ों की खरीदारी को बुंगाछीना गए थे। लौटते वक्त रिण बिछुल क्षेत्र में चालक सुंदर राम कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रिण के ग्रामीणों ने वाहन को गिरता देखा तो मदद के लिए दौड़ पड़े। वहीं पुलिस को सूचना दी। रिण-बिछुल गांवों के 20-25 लोगों ने घायल सुंदर को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। रात में थल व जाजरदेवल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। घायल ने वाहन में अकेला होने की बात कही। शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर खोजबीन की तो संजय और हयात के शव खाई में बरामद हुए। 

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page