हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की जान गई

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात को एक कार में पांच युवक दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। आधी रात के समय जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा के पास हाईवे पर पहुंचे तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर टोली से टकरा गई, जिसमें पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने 26 वर्षीय हिमांशु निवासी बवाना दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page