भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आज वार्षिक एथलेटिक मीट 2023 का आग़ाज़ हुआ। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने किया गया। कैडेट्स ने अपने सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास किया। पिछले वर्ष के एथलेटिक विजेताओं कैडेट आयुष कपकोटी एवं अमन सैफी ने मशाल जलाकर खेल भावना की ज्योति को प्रखर किया। कार्यक्रम में 100 मीटर सब – जूनियर दौड़ में प्रथम स्थान कैडेट प्रिंस राज ने, द्वितीय स्थान कवीश बिष्ट, तृतीय स्थान प्रियांशु कुमार राय ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जूनियर 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कैडेट सृष्टि बमेटा, दूसरा स्थान तनुजा बिष्ट व तीसरा स्थान अवनि इन्शा ने प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पर कैडेट सुमी सिन्हा, द्वितीय स्थान श्रेया व तृतीय स्थान रिया नेगी को प्राप्त हुआ। सीनियर शॉटपुट में प्रथम स्थान कैडेट शाश्वत राय, द्वितीय स्थान नितिन कुमार व तृतीय स्थान आलोक परिहार ने प्राप्त किया।.
इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, कार्यक्रम प्रभारी के. एन जोशी, उद्घोषक डॉ. रतना नेल्सन आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

