कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया सलेड़ी खेरोला से खड़कीनौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

बाईपास का निर्माण होने के बाद स्थानीय जानता को मिलेगा रोजगार जाम से मिलेगा निजात-मंत्री कैड़ा

भीमताल ब्लॉक के सलेड़ी – खेरोला -खड़की, सिलोटी -नौकुचियाताल के ग्रामीणों वर्षो से बाईपास मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था! नौकूचियाताल जाने के लिए ग्रामीणों व पर्यटको को भीमताल से घूम कर आना पड़ता था! जिससे भीमताल मे जाम की स्थिति बनी रहती थी!
सलेड़ी,खेरोलो, खड़की, सिलोटी, नौकुचियाताल भीमताल के ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की!मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से राज्य योजना के अंतर्गत डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने बाईपास मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से धनराशि स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! मंत्री कैड़ा ने कहा बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण होने के उपरांत यहां के लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे, ग्रामीणों व पर्यटको को अवागन सुगम होगा! भीमताल तल्ली ताल मे जाम से निजात मिलेगा! इस बाईपास मोटर मार्ग के बनने से भीमताल विधानसभा सहित कुमाऊ की जानता को लाभ मिलेगा! और ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा! मंत्री ने अधिकारियो को गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये! ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मलाओ ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो डामरीकरण, नव निर्माण का कार्य लगातार कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु! मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद दिया!

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लोअर मॉल रोड की समस्या पर शीलू कुमार ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन का किया समर्थन
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page