भवाली पुलिस ने पकड़े अवैध 96 पव्वे देशी शराब

ख़बर शेयर करें

-तस्कर शराब भट्टी बन्द होने से कर रहा था सप्लाई

कोतवाली पुलिस ने अल्मोड़ा सुयालबाड़ी के पास चैकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब पकड़ी है। तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार सुयालबाडी के पास क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्य टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। एक व्यक्ति पर शक होने पर पास बुलाकर चेकिंग की गई। सुंदर सिंह नेगी 31 पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी ग्राम सजीला भियालगाव नाथुवाखान के पास से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तस्कर शराब की भटिया बन्द होने से महंगे दाम में शराब बेचता था। मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस दौरान पुलिस टीम में एसआई बालकृष्ण आर्या, प्रेम प्रकाश, गोपाल बिष्ट रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page