मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल भीमताल दौरे पर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
भीमताल, 03 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 4 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:25 बजे कार से विश्वविद्यालय परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 2:35 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

