ब्रेकिंग::एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन

ख़बर शेयर करें
  • कैंचीधाम में किया हनुमान चालीसा पाठ

भवाली। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मंदिर पहुंचने पर कैंचीधाम मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह ‘भय्यू’ ने एडमिरल त्रिपाठी का स्वागत किया। इस दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने मंदिर में होने वाले दैनिक धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा पाठ एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंदिर प्रबंधन के साथ उनकी आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर विशेष चर्चा भी हुई। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह द्वारा एडमिरल त्रिपाठी को बाबा नीम करौली महाराज की लीलाओं और चमत्कारों से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। करीब एक घंटे तक कैंचीधाम में प्रवास के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा अर्चना की तथा देश की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। एडमिरल त्रिपाठी के आगमन से कैंचीधाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मौके पर एसडीएम कैंचीधाम मोनिका, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित भारतीय सेना एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page