ब्रेकिंग:: एकसाथ डेंगू के 35 मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे सेम्पल

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले के रुड़की के शंकरपुरी से चार दिन पहले लिए गए सौ सैंपलों में से 50 की रिपोर्ट में 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है । इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित मिलने ने गांव में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले ही गांव में बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, शंकरपुरी गांव में करीब एक माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है । गांव के सौ से अधिक लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में हैं । पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर करीब 25 लोगों के घरों में जांच की । इसमें बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित मिले थे । तीन घरों से डेंगू का लार्वा मिला था । ऐसे में अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 100 लोगों के सैंपल लिए थे । इन सैंपलों की एलाइजा जांच करवाई गई । मंगलवार को 50 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है । वहीं एक दिन पहले ही गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई थी । ऐसे में अब एक साथ इतने मरीज मिलने पर गांव में दहशत है । वहीं रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है । विभाग को अब इस बात की भी चिंता सताने लगी है कि अभी 50 में से 35 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं । शेष 50 की रिपोर्ट में और अधिक लोग संक्रमित न मिले । मंगलवार को टीम ने आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया । इसके अलावा गांव में लोगों को दवाएं वितरित की गईं । साथ ही नगर निगम की टीम के साथ मिलकर नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और घरों में फॉगिंग भी करवाई । 70 लोगों के सैंपल भी लिए गए ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page