ब्रेकिंग::बेतालघाट में खाई में गिरी पिकअप

ख़बर शेयर करें

पुलिस व स्थानीय लोगों के त्वरित रेस्क्यू से चालक की बची जान

बेतालघाट- बेतालघाट क्षेत्र के डाबर जोशीखोला में देर रात करीब 2 बजे एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना सुबह बेतालघाट पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार ग्राम ढोलगांव निवासी पिकअप चालक नन्द किशोर पुत्र गुज राम उम्र 42 वर्ष वाहन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान डाबर जोशीखोला बेतालघाट के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलते ही बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जिसमें थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page