ब्रेकिंग न्यूज;:दर्दनाक सुबह सिलेंडर फटने से घर में सोए 6 लोगों की मौत,

ख़बर शेयर करें

सिलेंडर फटने का मआमला सामने आया है यहां पानीपत में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया। हादसा गांव बिचपड़ी में सुबह सात बजे हुआ। मृतकों में दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं। 

पानीपत के गांव बिचपड़ी में गुरुवार सुबह सात बजे गली नंबर चार में एक घर में सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई और एक ही परिवार के 6 लोगों की जलने से मौत हो गई। मरने वालों में दंपती समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं। मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा(16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7)
के तौर पर हुई है। सभी मृतक उत्तर दिनाजपुर वेस्ट बंगाल के मूल निवासी थे। फिलहाल वे बधावा राम कॉलोनी, केसी चौक, गली नंबर 4 में रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू करवाया 

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page