ब्रेकिंग::विधायक को बेटे के साथ जान से मारने की मिली धमकी

ख़बर शेयर करें

धमकियों के मामले भी हर दिन बढ़ने लगे हैं। डिजिटल इंडिया का लोग गलत फायदा उठाने से बाज नही आ रहे। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के नाम पर सपा विधायक महबूब अली व उनके बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली को हत्या करने की धमकी दी गई है।
व्हाट्सएप नंबर पर सौपू 007 ग्रुप के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा गया। कुछ देर बाद ही उन्हें उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल भी आई। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के सिरसा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page