ब्रेकिंग::भीमताल से रामनगर अपने घर के लिए निकले लापता युवक का नही लगा सुराग, खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें

भीमताल। मंगलवार को भीमताल तिकोनिया से हल्द्वानी के लिए निकला युवक तीन दिन बाद भी नही मिला। रात 10 बजे तक घर नही पहुँचने पर परिवार ने खोजबीन की। नही मिलने पर बुधवार को भीमताल पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कराई गई। आनन फानन में परिवार ने खोजबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार रामनगर ग्रामसभा कनिया निवासी भरत तिवाड़ी 30 पुत्र विनोद चन्द्र तिवाड़ी मंगलवार भीमताल से हल्द्वानी के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नही पहुँचा। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो फोन की लास्ट लोकेशन हल्द्वानी में आई। परिवार के चेतन पाठक ने बताया कि मंगलवार शाम भरत को 3 बजे भीमताल तिकोनिया से हल्द्वानी के लिए आल्टो टैक्सी में बैठाया था। लेकिन मंगलवार सुबह तक भरत घर नही पहुँचा। उन्होंने बताया कि देर रात हल्द्वानी रामनगर में खोजबीन कराई लेकिन भरत का अब तक पता नही चल पाया। पुलिस को भीमताल पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। भीमताल एसो विमल मिश्रा ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। लास्ट लोकेशन हल्द्वानी आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। युवक तिकोनिया के पास से ऑटो में बैठकर हेंडिल की तरफ आता दिखाई दिया। उसके बाद युवक का कोई पता नही लग पाया है। आगे खोजबीन की जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page