ब्रेकिंग::श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र में चिन्हित 20 अतिक्रमणों पर शीघ्र चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित किए गए 20 अतिक्रमणों को हटाने के आदेश जारी होने के बाद भी अब तक मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में इस दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी।
जिसमें उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि वर्तमान में तहसील प्रशासन की टीम एसआईआर से संबंधित कार्यों में व्यस्त चल रही है, जिसके कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि 30 जून के बाद अभियान चलाकर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीएम के अनुसार तहसील क्षेत्र के कैंची, खैरना, गरमपानी तथा बेतालघाट क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमणों को सूचीबद्ध किया गया है और इन सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए ध्वस्तीकरण की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
बताया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि एवं राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page