ब्रेकिंग:;रामगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय और बजट देने की मांग, धरने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय और बजट देने की मांग, धरने की चेतावनी

भवाली। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय देने व विकास कार्यों के लिए अलग बजट उपलब्ध कराने और पंचायत के कार्यों में अधिकार सुनिश्चित करने की मांग उठने लगी है। भियालगांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू द्वारा ब्लॉक कार्यालय रामगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगों पर कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य खंड विकास कार्यालय के गेट पर धरना देने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में तुलसी देवी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय, बजट और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इससे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में कठिनाइयां आती हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानजनक मासिक मानदेय दिया जाए, ताकि वे जनसेवा के कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकें। इसके साथ ही अपने क्षेत्र की सड़क, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सदस्य को अलग से वार्षिक बजट उपलब्ध कराया जाए। तुलसी देवी ने यह भी मांग उठाई कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार करने, कार्यों के चयन, निगरानी और क्रियान्वयन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता और अधिकार सुनिश्चित किए जाएं। उनका कहना है कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।
ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी, रामगढ़ के माध्यम से भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। तुलसी देवी ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कसियालेख से हरीनगर अक्सोडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 82 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा
Ad

You cannot copy content of this page