ब्रेकिंग:: दिल्ली नौकरी करने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें

सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे। हर दिन हादसों से परिवार अपना खो रहा है। यहां दिल्ली नौकरी करने गए रामनगर के युवक की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
रामनगर के गूलरघट्टी के पास रहने वाला सलमान सैफी 21पुत्र स्व . मो रफ़ी आम्रपाली इंस्टीट्यूट हल्द्वानी से बीएचएम का कोर्स कर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। गुरुवार शाम वह कंपनी से छुट्टी के बाद वापस कमरे की तरफ टैम्पो से उतरकर पैदल जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन उसे काफी दूर तक घसीटते ले गया । हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद जानकारी रामनगर में परिजनों को दी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page