बवंडर::सात पर्यटकों की मौत, आतग की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

सिक्किम के नाथू ला इलाके दर्रे में मंगलवार को बर्फ के बवंडर से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान के दौरान अब तक 23 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सीट पर कमल खिलाएंगे प्रकाश,35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय है प्रकाश

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गंगटोक और नाथू ला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग के 14वें शिला स्तंभ पर तड़के हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच से छह वाहन फंस गए। इसमें करीब 30 पर्यटक मौजूद थे। सेना की रिपोर्ट के अनुसार, सात शवों को बर्फ से निकाल लिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू करते हुए करीब 23 लोगों को बचाया गया जिसमें गहरी घाटी से छह लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आठ की हालत गंभीर वहीं सिक्किम के एक पुलिस अधिकारी तेजिंग लोडेन लेपचा ने बताया कि लोग एक नदी के पास तस्वीरें खींच रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि सभी लापता लोगों की तलाश का काम पूरा हो गया है। हालांकि, बचाव कार्य बंद करने से पहले एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page