नगर पॉलिका कर्मी का शव फंदे से लटका मिला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल के तल्लीताल में नगर पालिका के एक कर्मचारी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
हरिनगर, तल्लीताल निवासी दीपक कुमार (35) नगर पालिका में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से कार्यालय भी नहीं जा रहे थे। मंगलवार शाम परिजन घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान जब उन्होंने दीपक के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बल्ली से गमछे के सहारे लटके मिले।
घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में भी था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page