ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त एकत्रित

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की एनएसएस इकाई एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 150 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत 600 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कुमाऊं क्षेत्र के पूर्व एनएसएस समन्वयक एवं वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.एम. पांडेय तथा कुमाऊं क्षेत्र के एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. जे.एस. नेगी ने किया। दोनों अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विश्वविद्यालय समुदाय से इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त भारत अभियान की जिम्मेदारियां बताईं

हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर एवं सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी की मेडिकल टीमों ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। रक्तदान से पहले आवश्यक पांच चिकित्सकीय जांच की गईं। जांच के बाद 200 लोग रक्तदान के लिए चिकित्सकीय रूप से योग्य पाए गए, जिनमें से 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती, वीकेंड पर बढ़ेगी निगरानी

शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न वर्गों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भीमताल कैंपस के निदेशक ने स्वयं रक्तदान कर सभी को इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों, ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं मेंटेनेंस स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान एवं शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। सामूहिक सहभागिता ने विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page