भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की सुगबुगाहट, सोशल मीडिया पर चर्चाएं वायरल, गढ़वाल का चेहरा लाने की बात

ख़बर शेयर करें

अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ नई बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाएं वायरल हो रही हैं। साथ ही गढ़वाल से किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोई टिप्पणी नहीं की।

पार्टी में ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की शुरुआत यूं तो सितंबर में होती है, पर प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं पहले ही शुरू हो गई हैं। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी में इस संदर्भ में मंथन चल रहा है। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों के जरिए सियासी गलियारों में तैर गईं। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो नाम चर्चाओं में हैं उनमें-पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, आदित्य कोठारी आदि के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के तहत पार्टी गढ़वाल के किसी ब्राह्मण चेहरे को यह जिम्मेदारी देगी। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page