भाजपा महिला मोर्चा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रोहित आर्या के समर्थन में मांगे वोट

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को गरमपानी क्षेत्र के डोब, मझेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी रोहित आर्य के समर्थन में मतदान की अपील की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा सरकार के कार्यों को जनहितकारी बताया कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है कहा कि भाजपा की नीतियां जनहित पर केंद्रित हैं और पार्टी प्रत्याशी रोहित आर्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। महिला मोर्चा ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा जिला महामंत्री प्रगति जैन ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट जिला कार्यकारणी सदस्य शिवांशु जोशी आनन्द सिंह बिष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट कुंदन सिंह किसन राम दान सिंह हालसी ललिता बिष्ट बसंती देवी शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page