रामगढ़ में भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ में भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

आज लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले कांग्रेसियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के विरोध में नथुवाखान बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
रामगढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हमारा रामगढ़ शांत है हमारे क्षेत्र व प्रदेश की जनता के विकास में रोड़े अटकाने वालों व शाति भंग करने को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !!
कांग्रेस द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमान Narendra Modi जी व देवभूमि के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित भाजपा संगठन के लिए प्रयुक्त अभद्र भाषा अत्यंत निंदनीय एवं राजनीतिक मर्यादा का पतन है।
भाजपा नेता पूर्व सैनिक कुन्दन सिंह चिलवाल ने कहा-विपक्ष को याद रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक साधारण माँ ने पैदा कर अपने संघर्षों और संस्कारों से ऐसे गढ़ा जिसने स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया और आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जन-जन के मन में बसते हैं वहीं देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी गौरव सैनानी सैनिक पुत्र हैं जनता निश्चित ही इस घृणित राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और भारतीय संस्कृति व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी।
पुतला दहन में दर्जनों भाजपा नेता सम्मिलित जिसमें कुन्दन सिंह चिलवाल, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डे,, देवेन्द्र बिष्ट,जिलापंचायत सदस्य ज्योति आर्या ,नंदन कोरंगा, विनोद पाण्डेय, कविता खोलिया, हेमा रैक्वाल, मोहन बिष्ट, गोविंद जोशी, योगेश कबङवाल, लक्ष्मण मेवाड़ी, पूरन सुयाल, दान सिंह गैलाकोटी, हरीश कोरंगा, सुनील भट्ट, गिरीश भट्ट व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!!

[]जय श्रीराम []

धन्यवाद आभार
कुन्दन सिंह चिलवाल [पूर्व सैनिक]
मंडल प्रभारी ओखलकांडा नैनीताल

BJP #Uttarakhand #जनविरोधी_कांग्रेस

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page