भाजपा नेता भावना मेहरा ने अमरनाथ यात्रा पर गए भवाली के दीप जोशी की खोजबीन की मांग की, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल खोजबीन के निर्देश दिए

ख़बर शेयर करें

अमरनाथ यात्रा पर कश्मीर गया युवक लापता हो गया है। जिसके बाद से घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है। घोड़ाखाल निवासी दीप जोशी 43 पुत्र स्व रामदत्त जोशी 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिये घर से निकला था। जिसके बाद 14 जुलाई को उन्होंने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर दिन मे घर पर बात कर अपनी कुशलता की सूचना दी थी। और जल्द घर वापसी की बात कही। इसके बाद उसी दिन देर रात बी एस एफ द्वारा घर फोन कर सूचना दी गयी कि दीप जोशी को वी जंक्शन के पास देखा गया व उनका बैग बी एस एफ के पास है। सुबह बी एस एफ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके भाई का कहि पता नही लग रहा है वह उसका बैग व अन्य सामान स्थानीय पुलिस स्टेशन में दे रहे है। तब से घर वालो की चिंता और बड़ गयी। वही अमरनाथ यात्रा पर गये प्रत्येक यात्री की लोकेशन ट्रेस करने के लिये एक आर एफ आई डी दी जाती है लेकिन उसकी आखरी लोकेशन पवित्र होली केव वी जंक्शन के पास ही दिखा रही है। जिससे आगे की लोकेशन नही मिल पा रही। वही स्थानीय भाजपा नेता भावना मेहरा ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर दीप जोशी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले की गम्भीरता को देखते हुवे तत्काल संज्ञान ले कर अपने अधिकारियों को एक्टिव किया। इस दौरान मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार पाठक, शिवांशु जोशी, नीतू जोशी, आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page