भवाली। नगर के फरसौली रोडवेज कार्यशाला में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का वार्षिक चुनाव समन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी प्रमोद बर्गली, योगेश जोशी, विजय अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। सर्वसहमति से टीका सिंह मेहरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही बीना बिष्ट शाखा मंत्री, संजय प्रसाद कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रतिनिधि रमेश चन्द्र आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट, अमित कुमार, जगदीश चन्द्र, नदीम खान, दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीष कुमार, मयंक मिश्रा, संजय चौधरी, आशीष अधिकारी, राम बिष्ट को सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारियों ने सभी के उज्वल भविष्य की कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें