गरमपानी- खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कनवाड़ी की पहाड़ी के पास बाइक सवार केएमओ बस से टकराकर घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार महिपाल पुत्र मदन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खैरनी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार महिपाल बाइक से खैरना से भुजान की ओर जा रहा था। इसी दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही केएमओ बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में महिपाल के पैर में चोट आई। बस चालक और यात्रियों ने उसे उपचार के लिए गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गंभीर चोट को देखते हुए महिपाल को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

