ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 1.121 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज रोड स्थित तरणताल के निकट सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी अनिकेत बाल्मीकि (32) पुत्र हरकेश बाल्मीकि निवासी गांधीनगर, वार्ड संख्या-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं के प्रभारी व उनकी टीम तथा कोतवाली हल्द्वानी के उपनिरीक्षक मनोज कुमार शामिल रहे।
कुमाऊं पुलिस ने कहा कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें, ताकि नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

