भवाली टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने पार्किंग में लाइट पानी शौचालय की मांग की

ख़बर शेयर करें

– एआरटीओ ने कहा अधिक किराए लेने वालो पर की जाएगी कार्रवाई

  • आगामी विकेंड के बाद भीड़ को देखते हुए लगातार चलाई जाएगी शटल सेवा

भवाली। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भवाली सेनेटोरियम एवं भीमताल शटल सेवा पार्किंग का एआटीओ जितेंद कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा ने संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं, बाहर से आए वाहन चालकों तथा शटल सेवा में लगे वाहन स्वामियों और चालकों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई।
इस दौरान बाहर से आए श्रद्धालुओं ने कुछ सुझाव दिए, जबकि कई श्रद्धालुओं ने शटल सेवा व्यवस्था पर संतोष भी जताया। टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि पार्किंग स्थल पर शेड, शौचालय तथा पानी, लाइट की व्यवस्था है। कहा कि आगामी विकेंड के बाद लगातार शटल सेवाएं चलाई जाएंगी। निरीक्षण टीम को बताया गया कि शटल सेवा के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध हैं और श्रद्धालुओं को लगातार सुविधा दी जा रही है। साथ ही पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में संचालित अनाधिकृत इसके अलावा कुल 36 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर फोन नंबर सहित दो तीन अतिरिक्त बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बताया गया कि पार्किंग क्षेत्र विस्तृत होने के कारण यात्रियों को जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page