खोया मोबाइल लौटाकर भवाली पुलिस ने जीता भरोसा

ख़बर शेयर करें

खोया मोबाइल लौटाकर भवाली पुलिस ने जीता भरोसा

भवाली। भवाली पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भवाली निवासी अमित कुमार का मोबाइल फोन क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली भवाली पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान ने बरामद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी अमित कुमार को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर अमित कुमार ने नैनीताल पुलिस और कोतवाली भवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा की।
पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page