भवाली पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नैनीताल आगमन पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने सभासदों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पुष्पगुच्छ भेंट कर नैनीताल आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों में खुशी की लहर है। सभासदों एवं पालिका प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page