भवाली। नगर क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी खबर है। जल संस्थान भवाली द्वारा 4 जुलाई को मुख्य पेयजल टैंक की सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पूरे नगर क्षेत्र में एक दिन के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि बरसात से पहले टैंक की सफाई की जा रही है, ताकि लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि टैंक की सफाई के कारण 4 जुलाई को पानी की सप्लाई नहीं खोली जाएगी। उन्होंने नगर क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 3 जुलाई को ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लें। विभाग की ओर से 5 जुलाई की सुबह से पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। जल संस्थान के अनुसार स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए साल में दो बार टैंकों की सफाई की जाती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

