भवाली की प्रियंका को मिला कल्याणी सम्मान

ख़बर शेयर करें

भवाली। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के जरिये सशक्त बनाने में जुटी प्रियंका जोशी को रविवार को गढ़वाल भवन में कल्याणी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। प्रियंका जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ धारीजोशी गांव की है, हॉल भवाली मल्ली बाजार में रहती है।
प्रियंका महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास में जुटी हैं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी वे महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिला सशक्तीकरण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष उत्तराखंड में दिए जाने वाले कल्याणी सम्मान के लिए चुना गया था। रविवार को दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में उन्हें कल्याणी सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page