भवाली नगर पॉलिका ने शिप्रा सफाई के लिए लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

-तीन महीने तक चलाया जाएगा अभियान

भवाली। नगर पॉलिका ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिप्रा सफाई अभियान के लिए संकल्प लिया। तीन महीने तक जून से जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। विधि विधान से पूजा अर्चना कर रामगढ रोड़ के पास से सफाई अभियान शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का सपना है कि देश को साफ व स्वच्छ बनाया जाए। इसी संकल्प के साथ शिप्रा सफाई अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों की मांग थी अभियान चलाया जाए। अब 15 सब 20 कर्मचारी हर दिन शिप्रा नदी को साफ करेंगे। उन्होंने जनता से अपील करी कूड़ा को वाहन में ही डाला जाए। कहा नगर में भूमिगत पानी से ही सप्लाई है। शिप्रा सुखी तो पानी की किल्लत हो जाएगी। इसका उद्देश्य जल संचय करना है। पॉलिका ने चेक डेम भी बनाये हैं। जिससे जल स्रोत रिचार्ज हो रहे हैं। पॉलिका एक छोटी नदी भी बनाएगी। जिससे पर्यटन भी बढ़ेगा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टेंडर किया था। तीन महीने तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी, मनोज तिवारी, पंकज कुमार, प्रियंका जोशी, के के मिश्रा, उमा जोशी, इंद्र कपिल, किशन अधिकारी, ममता बिष्ट, गणेश पाण्डे, आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page