भवाली। घोड़ाखाल गोलू मन्दिर में गुरुवार को हवन भंडारे का साथ सात दिन से चल रही श्रीमद्भागवत कथा समन्त्र हुई। मन्दिर पुजारी रमेश चन्द्र जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। व्यास नीरज कृष्ण पाठक ने अंतिम दिन की कथा में भगवान के 16 हजार 108 विवाहों की कथा, सुदामा चरित्र, नव योगेश्वर संवाद, दत्तात्रे के 24 गुरूवो की कथा सुनाई गई। नाम संकीर्तन कर हवन भण्डारे का आयोजन किया गया। वही दूर दराज से आये सैकड़ो लोगो ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें